Big Breaking: भारतीय क्रिकेटर जडेजा का कोरोना वायरस से निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Big news

राजकोट। भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना 3 लाख से अधिक केस देशभर में सामने आ रहे हैं, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो रही है. इधर क्रिकेट जगत में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना से निधन की लगातार खबरें आ रही हैं. कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर चेतन सकारिया के पिता, पीयूष चावला के पिता, उसके बाद आरपी सिंह के पिता का कोरोना से निधन हो गया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई रैफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का कोरोना की वजह से निधन हो गया।

पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जंग लड़ा रहा है. इस महामारी ने कई लोगों को अपनों से अलग कर दिया. अब खेल जगत से बड़ी खबर आ रही है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा (Rajendrasinh Jadeja) कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं. उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत सदमे में हैं. सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने रविवार को यह जानकारी दी. जडेजा 66 साल के थे।

एससीए ने बयान में कहा कि एससीए में सभी राजेंद्र सिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए रविवार तड़के उनका निधन हो गया. जडेजा दाएं हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे. उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए. उन्होंने इन दोनों फॉर्मेट में क्रमश 1536 और 104 रन भी बनाए।

जडेजा बेहतरीन ऑलराउडर थे

राजेंद्र सिंह जडेजा दायें हाथ के बेहतरीन तेज गेंदबाज थे. इसके अलावा अच्छे ऑलराउंडर भी थे. उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 134 और 11 लिस्ट ए-मैचों में 14 विकेट चटकाए. इसके अलावा प्रथम श्रेणी में 1536 और लिस्ट ए में 104 रन भी बनाए। जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे. वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *