Big Breaking: जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह को धमकी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि पार्टी के नेताओं के खिलाफ विजिलेंस जांच की बात मात्र अफवाह है व जमीनी स्तर पर इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने पार्टी के विधायक श्री परगट सिंह को नौजवानों का आदर्श बताते हुए कहा कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी का मुख्य एजेंडा लोगों को कोविड-19 से बचाना व बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों को सजा दिलाना है।

आज यहां से जारी बयान में सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी बदले की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का असूल रहा है कि यह संविधानक संस्थाओं का अपने निजी हितों के लिए इस्तेमाल नहीं करती है व अपने विधायकों के खिलाफ ऐसा करने का तो सोचा भी नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि असल में इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि कैप्टन संदीप संधू ने तो स्वयं स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने प्रगट सिहं को कोई धमकी देने वाला फोन नहीं किया है।

प्रगट सिंह प्रदेश के युवाओं के आदर्श हैं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील करते हैं कि पार्टी के अक्स पर चोट लगाने वाली ऐसी कारवियों की जांच हो उन्होंने कहा कि पार्टी विधायक प्रगट सिंह प्रदेश के युवाओं के आदर्श हैं व उनकी ईमानदार छवि पर किसी को शक नहीं है व पार्टी अपने सभी विधायकों का पूरा सम्मान करती है ।

जाखड़ ने कहा कि पार्टी इस समय कोविड संकट में अपने लोगों के साथ खड़ी है व सरकार से मिलकर लोगों की मदद करने व बेअदबी की घटनाओं के दोषियों के खिलाफ जांच पूरी करवाकर दोषियों को कानून के शिकंजे में लाना ही पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इन दो मुद्दों से भटकाने के लिए ही इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है पर नेताओं के खिलाफ विजिलेंस जांच में कोई सच्चाई नहीं है व सरकार ने न तो ऐसा किया है और ना ही आगे करेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *