कांग्रेस में महाभारत: मुख्यमंत्री के पालीटिकल एडवाइजर पर MLA ने लगाया बड़ा आरोप, सांसद प्रताप बाजवा भी आए सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब कांग्रेस का संकट और गहराता जा रहा है. पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्‍लेयर और जालंधर कैंट के कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया है कि मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सचिव संदीप संधू ने सीएम के खिलाफ आवाज उठाने पर पुलिस केस की धमकी दी है।

परगट के अनुसार, ‘बेदअबी’ मामले और पुलिस फायरिंग के खिलाफ आवाज उठाने के को लेकर उन्‍हें यह धमकी दी गई है. एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए परगट ने आरोप लगाया कि सीएम के राजनीतिक सचिव सीएम का मैसेज देते हुए कहा कि उन्‍हें (परगट को) कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहना चाहिए।

परगट सिंह की गिनती देश के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ हॉकी प्‍लेयर्स में

गौरतलब है कि परगट सिंह की गिनती देश के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ हॉकी प्‍लेयर्स में की जाती है और वे भारतीय टीम के कप्‍तान भी रह चुके हैं। परगट के यह आरोप ऐसे समय सामने आए हैं जब कुछ दिन पहले मीडिया में यह रिपोर्ट आई थीं कि विजलेंस ब्‍यूरो पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनके करीबियों के खिलाफ कथित भ्रष्‍टाचार के मामले की जांच कर रहा है।

मामला तब का है जब सिद्धू, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में स्‍थानीय निकाय मामलों के मंत्री थे. कांग्रेसा सांसद प्रताप बाजवा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी. बाजवा ने कहा, ‘तब खुशी होती जब पंजाब सरकार का विजिलेंस विभाग, बादल के खिलाफ कोई कदम उठाता.’ उन्‍होंने कहा था कि सिद्धू और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई गलत सलाह और गलत समय पर कोई है और कांग्रेस के हित के खिलाफ है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *