कोरोना : मृतकों के परिवार को 50,000 का मुआवजा, माता-पिता खोने वाले बच्चों को हर महीने 2,500 रुपए देगी सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona-virus-1

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से देश में अब तक करीब तीन लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ये सरकार आंकड़े हैं। वहीं, दिल्ली में हर हजारों लोग अपनी जान कोरोना महामारी की दूसरी लहर में गंवा चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि राज्य में कोरोना से जान गंवाने वाले हर परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा है कि परिवार में काम करने वाले लोगों की मौत होने पर उस परिवार को हर महीने 2500-2500 रुपये का मासिक पेंशन दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि यदि किसी घर में किसी बच्चे के माता-पिता कि कोविड से दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो जाती है तो हर महीने 2,500 रुपए की राशि 25 साल की उम्र तक उन बच्चों को दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

राजधानी दिल्ली में अब तक 14,02,873 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 13,29,899 लोग ठीक हो चुके हैं और 22,111 मरीजों की मौत हुई है। इस समय 50,863 एक्टिव मरीज हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने राशन कार्डधारियों को इस महीने 10 किलो फ्री राशन देने की घोषणा की है। दिल्ली में अगले सोमवार तक लॉकडाउन लागू है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *