वॉशिंगटन डीसी की मेयर की बड़ी घोषणा, 21 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री में पिलाएंगे बियर, पढ़ें वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

beer

वाशिंगटन। विश्वभर में पैर पसार चुकी कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण भी तेजी से जारी है। जिन देशों में टीकाकरण जितनी तेजी से हो रहा, उतनी तेजी से वहां हालात सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे देशों में इस्राइल, ब्रिटेन व अमेरिका शामिल हैं। टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अब आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

ऐसा ही लुभावना ऑफर अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी की मेयर मुरील बोसर ने दिया है। उन्होंने कहा-वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ। बोसर ने ट्वीट कर बताया कि 21 साल और उससे ज्यादा के सभी लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने पर बियर मुफ्त मिलेगी। इसके बाद तो टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगने लगी है।

अमेरिका महामारी में नंबर वन तो मात देने में भी

बता दें, अमेरिका महामारी के मामले में नंबर वन है, लेकिन इसके साथ ही वह उसे मात देने वाले देशों में भी अव्वल है। वहां 36 फीसदी से ज्यादा को टीके लगने के बाद मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। देश में अब तेजी से चहल-पहल बढ़ रही है। रेस्टोरेंट, बार, जिम भी खुल गए हैं।

वॉशिंगटन डीसी में जहां 21 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगवाने के बाद मुफ्त बियर दी जा रही है, वहीं मैरीलैंड की राज्य सरकार कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर 100 डॉलर तक दे रही है। उधर, डेट्रॉयट में 50 डॉलर दिए जा रहे हैं तो न्यू जर्सी में एक डोज के बदले एक बियर केन, मिशिगन में गांजा मुफ्त दिया जा रहा है।

दो दिन की छुट्टी व कर में छूट भी

अमेरिका में कुछ कंपनियां टीका लगवाने पर अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टियां दे रही हैं। वहीं कुछ अन्य कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगवाने पर कंपनियों को टैक्स में छूट दे रही हैं। यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बगैर अल्कोहल युक्त बियर का ऑफर दिया जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *