जालंधर पुलिस ने 3 नशा तस्करों को दबोचा, पौने दो किलो चरस बरामद, देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर पुुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब में चरस की तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर करीब पौने 2 किलो चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग स्विफ्ट कार में चरस की तस्करी कर रहा था। हिमाचल से सस्ते रेट पर लाकर पंजाब में इसे महंगे दाम पर बेचा जाता था।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि सूचना मिलने पर CIA स्टाफ ने मॉडल टाउन के डेयरी चौक पर नाकाबंदी की। वहां स्विफ्ट कार (PB08ES4629) को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस पार्टी को देख ड्राइवर ने कार को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन घेरा डाल उन्हें पकड़ लिया गया।

स्पा सैंटर में गैंगरेप करवाने वाली ज्योति काबू, देखें Video

https://youtu.be/-SEQvO4KT0k

पुलिस ने कार सवार चीमा नगर का वरूण कुमार, अर्जुन नगर लाडोवाली रोड के मोहित शर्मा व ग्रीन मॉडल टाउन के सिमरनजीत सिंह रंधावा को अरेस्ट कर लिया। तलाशी लेने पर वरूण से 900 ग्राम, मोहित से 700 ग्राम व सिमरनजीत से 80 ग्राम चरस बरामद की गई।

1.50 लाख रुपए किलो बेचते थे चरस

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि हिमाचल से यह नशा लेकर आते थे। वहां से उन्हें चरस 75 हजार रुपए किलो मिलती है। जिसे वो पंजाब में लाकर दोगुनी कीमत यानी 1.50 लाख में बेचते हैं। उनसे पूछताछ के बाद और भी आरोपियों को अरेस्ट करने की तैयारी की जा रही है। नशा तस्करी में अरेस्ट सिमरनजीत सिंह रंधावा इससे पहले भी 2017 में कातिलाना हमले के मामले में पकड़ा जा चुका है। यह केस जालंधर के ही थाना डिवीजन 7 में केस दर्ज हुआ था।

नशा तस्करों को पकड़ने के बाद पुलिस कमिश्नर क्या बोले, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *