कोरोना संकट : वेंटीलेटर न मिलने से विधायक की पत्नी की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona positive

पटना। बिहार के अररिया जिले से जदयू विधायक अचमित ऋषिदेव की पत्नी मंजूला देवी का कोरोना से निधन हो गया। मंजूला कोरोना से संक्रमित थीं और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें समय पर वेंटिलेटर नहीं मिल सका, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इसके बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

आर्थिक स्थिति ठीक होने के बाद विधायक अपनी पत्नी को नहीं बचा सके। अब चरमराए स्वास्थ्य विभाग को देखते हुए राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट पर कहा कि भाजपाई नीतीश कुमार को इस पर बोलना चाहिए कि नहीं बोलना चाहिए? इसका दोषी भी आज से 30 बरस पूर्व के आपके द्वारा दुष्प्रचारित कथित जंगलराज को बता दीजिए। आपने तो पहले के सभी पीएचसी बंद करा दिए। शर्म करो।

वेंटिलेटर तो हैं लेकिन चलाने वाला कोई नहीं

बता दें कि अररिया के जिला अस्पताल में छह वेंटिलेटर हैं लेकिन इसे चलाने वाला कोई नहीं है। विधायक की पत्नी के साथ-साथ ऐसे कई लोग हैं, जो समय पर वेंटिलेटर ना मिलने की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठे। मंजूला देवी के घरवालों ने बताया कि वो पिछले आठ दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था।

परिजनों की माने तो मंगलवार को मंजूला देवी का हालात गंभीर हो गई थी। इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित डॉ. सुदर्शन झा को दिखाया गया और उन्होंने तुरंत वेंटिलेटर पर शिफ्त करने को कहा। इसके बाद मंजूला देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां वेंटिलेटर तो थे लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं था।

रास्त में ही हो गई विधायक की पत्नी की मौत

इसके बाद आनन फानन में मंजूला देवी को मुरलीगंज स्थित एक अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अपनी पत्नी की मौत के बाद विधायक अचमित बेहद दुखी हैं। उनके जानने-पहचानने वाले लोग उनको सांत्वना दे रहे हैं। विधायक ने बताया कि मंजूला देवी समाजसेवी थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *