डेली संवाद इंपैक्ट: रायल पैलेस के मालिक आशू समेत 6 के खिलाफ FIR, लाखों रुपए की ठगी में अफसर और पटवारी से भी होगी पूछताछ, यहां पढ़ें पूरी FIR

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के महाठगों को लेकर डेली संवाद (www.dailysamvad.com) पर खुलासे होने के बाद जालंधर पुलिस ने आखिरकार रायल पैलेस के मालिक आशू उर्फ आनंद वर्मा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें कांग्रेस पार्टी की एक सीनियर महिला नेता के जेठ के ड्राइवर का नाम भी शामिल है, जो मृतक के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर रायल पैलेस के मालिक के मैनेजर के नाम सारी प्रापर्टी रजिस्ट्री कर दी थी।

यह है मामला

पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायत में इंग्लैंड में रहती एनआरआई चंद्रकांता शर्मा ने कहा कि साल 2002 में उनके पति प्रबोध चंदर शर्मा का जालंधर के टैगोर अस्पताल में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद ग्रोवर कालोनी की 34 मरला जमीन चंद्रकांता के नाम हो गई। जिसका इंतकाल भी चढ़ गया। चंद्रकांता के मुताबिक अगस्त 2020 में उन्हें पता चला कि जाली दस्तावेजों के सहारे जोगिंदर पाल वर्मा के बेटे आशू उर्फ आनंद वर्मा व अन्य लोगों ने उनकी प्रापर्टी अपने नाम करवा कर बेच दी है।

चंद्रकांता ने शिकायत में कहा कि आनंद वर्मा ने कांग्रेस की एक नेत्री के जेठ के ड्राइवर को उनके मृतक पति के नाम पर जाली आधार कार्ड बनाकर पूरी प्रापर्टी की पावर आफ अटार्नी अपने मैनेजर दीपक रज्जाक के नाम पर करवा दिया। इसमें सब रजिस्ट्रार और इलाके का पटवारी भी मिला हुआ है। यही नहीं इलाके का लंबरदार भी इसमें मिला हुआ है। इस फर्जीवाड़ा में चमनलाल, दलजीत सिंह, रोहित, बलदेव सिंह की भी मिलीभगत ऱही।

पुलिस ने पहले मामले को दबा दिया था

पुलिस ने बड़ी हैरानीजनक तरीके से इस मामले को पटाक्षेप कर दिया। जांच अधिकारी ने एनआरआई महिला को कोर्ट कचेहरी की बात कह कर मामले को रफा-दफा करवा दिया। इस दौरान जांच अधिकारी ने फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों को अभयदान देते हुए उक्त जमीन का फिर से एनआरआई महिला के नाम पर रजिस्ट्री करवा दिया।

इन जालसाजों से तीसरी पार्टी ने अपना 20 लाख रुपए वापस मांगा। दीपक रज्जाक ने इस प्रापर्टी का सौदा तीन अन्य लोगों से कर लिया था। इनसे अलग-अलग 20 लाख रुपए भी दीपक रज्जाक ने लिया। आशा, वीना और हनीश कुमार से दीपक रज्जाक ने 33 मरले प्लाट का बयाना 20 लाख रुपए लिए। आशा, वीना और हनीश कुमार को जब पता चला कि उनके साथ फ्राड हुआ है, तो उन लोगों ने दीपक रज्जाक ने अपने 20 लाख रुपए वापस मांगे। लेकिन रज्जाक महज 6 लाख देने पर राजी हुआ। जिससे आशा, वीना और हनीश ने इस मामले की फिर से पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर दी।

इस खबर पर हुआ बड़ा इंपैक्ट :  जालंधर की कांग्रेस नेत्री के जेठ का ड्राइवर निकला महाठग, पैलेस मालिक के साथ मिलकर NRI की करोड़ों रुपए की जमीन हड़पी, पुलिस अधिकारी और एक नेता की भूमिका संदिग्ध

सबसे बड़ा सवाल

  • इस पूरे खेल में सब रजिस्ट्रार, पटवारी को क्यों बचाया जा रहा है?
  • क्या जांच अधिकारी को पावर है कि जालसाजों से जमीन वापस कर मुकदमा ही खत्म कर दे?
  • जिस पुलिस अधिकारी ने पहले मामला दबाया, क्या उसके खिलाफ कार्ऱवाई होगी?

इन लोगों के खिलाफ एफआईआर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *