पंजाब: जगराओं के दानामंडी में दो थानेदारों की हत्या मामले में ड्रग्स माफिया की बड़ी गिरफ्तारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ludhiana police

डेली संवाद, जगराओं (राजेश जैन/लोकेश शर्मा)
जगराओं की नई अनाज मंडी में दिनदहाड़े एएसआई भगवान सिंह और एएसआई दलविंदर सिंह की हत्या करके भागे हुए गैंगस्टरों से संबंधित पुलिस द्वारा 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में असलाह और जाली आरसी बरामद किया गया था।

आरोपित दर्शन सिंह की पत्नी सतपाल कौर और दर्शन सिंह का दोस्त गगनदीप सिंह निवासी गांव सहोली, जगराओं के मोहल्ला आत्म नगर का जसप्रीत सिंह जोकि जगराओं में काफी कैफे चलाता है और नानकचंद सिंह उर्फ नानक निवासी गांव सहोली से पुलिस ने जो असलाह और जाली आरसी बरामद की गई थी।

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार इनके पास से बरामद किए गए विदेशी हथियार इन सभी गैंगस्टरों के है जो कि इन्हें वारदात के बाद संभालने के लिए दे देते थे। दर्शन सिंह के घर से और वहां पर एक खेत की मोटर से बरामद हुए इन हथियारों के बल पर गैंगस्टरों ने 30-40 लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। यह लोग वारदात को अंजाम देने के लिए जिस गाड़ी का प्रयोग करते थे उस गाड़ी की आरसी पर फोटो बदली कर देते थे ताकि मौके पर मिली हुई गाड़ी की आरसी से पुलिस के हाथ कुछ भी ना लग सके।

सूत्रों के अनुसार यह गैंगस्टर पिछले लंबे समय से सरगर्म थे और लगातार घटनाओं को अंजाम देते जा रहे थे। गैंगस्टरों का सहयोग करने की आरोप में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पुलिस रिमांड दौरान गहराई से पूछताछ की जा रही है कि इन गैंगस्टरों के कहां कहां पर रहने के ठिकाने हैं और आगे किन लोगों के साथ देने के संबंध है।

Navjot Sidhu: कांग्रेस में जारी है कलह, सिद्धू ने फिर कसा कैप्टन पर तंज, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *