उद्योग भवन पहुंचे रीत मोहिंदर सिंह, चेयरमैन पवन दीवान ने किया सम्मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान द्वारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा के महासचिव रीत मोहिंदर सिंह का उद्योग भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान सम्मान किया गया। जहां एनआरआई समाज से जुड़े अलग-अलग विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान दीवान ने विदेशों में रहकर वहां की तरक्की में अहम योगदान डालने वाले एनआरआई भाईचारे की प्रशंसा की। दीवान ने कहा कि विदेशों में बसने वाले पंजाबियों ने अपनी मेहनत से भारत और खासकर पंजाब का नाम विदेशों में रोशन किया है, जो समय-समय पर अपने गांवों के विकास में भी योगदान डालते हैं।

उन्होंने एनआरआई भाईचारे को पंजाब और खासकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी योगदान देने की अपील की, ताकि लोगों का जीवन स्तर और ऊंचा किया जा सके। इसी तरह, उन्होंने इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस कनाडा के प्रधान अमरप्रीत औलख द्वारा कोरोना काल में कनाडा में किए गए समाजसेवी कार्यों को भी सराहा।

जबकि रीत मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया, जिन्होंने पंजाब में एनआरआई समाज के हकों की मजबूती के लिए कदम उठाए हैं, जो पिछली सरकार में हो रही धक्केशाही से परेशान थे। इस अवसर पर इशविन्दर सिंह गोराया व गुरदीप सिंह अहलूवालिया भी मौजूद रहे।

Navjot Sidhu: कांग्रेस में जारी है कलह, सिद्धू ने फिर कसा कैप्टन पर तंज, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *