भाजपा की डबल इंजन वाली यूपी सरकार में यूरिया की काला बाजारी : अखिलेश यादव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और प्रशासकीय अव्यवस्था के चलते किसानों की जिंदगी दिन प्रतिदिन दूभर होती जा रही है। डीएपी की कीमत दो बार बढ़ाकर सब्सिडी का ड्रामा करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार में यूरिया की काला बाजारी जारी है।

उन्होंने कहा कि वर्षा की चेतावनी के बावजूद क्रय केंद्रों में जमा टनो गेहूं लापरवाही के चलते भीग कर खराब हो गया। भाजपा की इन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तो दल के अन्दर भी विरोध के स्वर उठने लगे है। न तो सरकार के प्रभारी मंत्रियों को किसान की चिंता है और नहीं मुख्यमंत्री जी के अफसरों को।

कृषि की स्वतंत्रता को खत्म कर उसे उद्योग बनाने के षड्यंत्र

भाजपा कृषि की स्वतंत्रता को खत्म कर उसे उद्योग बनाने के षड्यंत्रों में लगी है। इसलिए वह किसान हितों की निरंतर उपेक्षा करती नजर आती है। कृृषि में प्रयोग वाले डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने परिवहन महंगा कर दिया। किसानों को फसल की लागत मिलना भी दुर्लभ हो गया। कहने को भाजपा ने अपने तीन काले कृृषि कानूनों में किसान को देश में कही भी अपना उत्पाद बेचने की छूट दे दी है पर इसके साथ परिवहन और कृृषि उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर उसको लाचार भी बना दिया है। वह किसानो को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुल गई है।

किसानों से छल कपट की भाजपाई राजनीति के काले पन्ने खुलते जा रहे हैं। यूरिया की 50 किलो की बोरी पैतालीस किलो करके दाम बढ़ा दिए गए। डीएपी की बोरी 2400 रू0 की हो गई। किसानों को खाद कंपनियां 1900 रूपये में एक बोरी खाद बेच रही थी जबकि जनवरी 2014 में डीएपी का रेट 413 रूपये ही था। अब महंगी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने का छलावा किया जा रहा है।

भाजपा ने हमेशा किसानों का शोषण और अपमान किया

उर्वरक, बीज, कीटनाशक के साथ सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाने का काम समाजवादी सरकार ने किया था। बुवाई से पहले इन आवश्यक चीजों को स्टांक तब पहले कर लिया जाता था ताकि किसानों को समय पर किसी चीज का अभाव न हो। किसान समृृद्धि योजना के नाम पर किसान की ही जेब काटकर उसे समृृद्ध करने का नाटक भाजपा सरकार कर रही है।

भाजपा़ पूरी तरह बडे़ उद्योगपतियों और सेठ साहूकारों के मुनाफे को प्राथमिकता में रखकर नीतियां बनाती है। गन्ना किसानों को आज भी मिल मालिकों की दया पर छोड़ दिया गया है, उनका अभी भी 40 प्रतिशत से ज्यादा बकाया है। कायदे से उस पर ब्याज भी दिया जाना चाहिए पर जहां मूलधन का ही पता न हो वहां ब्याज का कानून क्या करेगा? भाजपा ने हमेशा किसानों का शोषण और अपमान किया है। किसान भाजपा से बुरी तरह आक्रोशित है और पिछले छह माह से आंदोलन कर रहा है फिर भी कोई किसानों से वार्ता को तैयार नही है।

IAS अफसर की शर्मनाक हरकत। युवक को जड़ा थप्पड़। मोबाइल तोड़ा। देखें Video

https://youtu.be/iy2Q_Aw6fpo



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *