पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 5वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, बेटियों ने मारी बाजी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से सोमवार को पांचवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में 314472 छात्र अपीयर हुए थे। इनमें से 313712 छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम 99.76 फीसदी रहा है। गत वर्ष परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा था।

बोर्ड के चेयरमैन योगराज ने ऑन लाइन रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने बताया छात्र मंगलवार सुबह नौ बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.se.in पर लॉगिन करना होगा। जानकारी के मुताबिक बोर्ड की तरफ से 5वीं कक्षा के लिए पूरे राज्य में 18053 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां छह फुट की दूरी का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस दौरान छह विषयों में से चार की परीक्षा हुई थी। इनमें स्वागत जिंदगी और मैथ विषय की परीक्षा नहीं हुई थी। रिजल्ट इन्हीं चार विषयों के अंकों के आधार पर निकाला गया । कोविड की वजह से 70 फीसदी सिलेबस को कम कर परीक्षा आयोजित की गई थी। नंबरों के हिसाब से ग्रेडिंग की गई। हालांकि 19 छात्र पॉजिटिव होने की वजह से पेपर नहीं दे पाए थे।

मात्र 79 छात्रों का रिजल्ट आरएलए है

शहरी की अपेक्षा ग्रामीण एरिया के छात्रों का रिजल्ट काफी बढ़िया रहा है। ग्रामीण एरिया के छात्रों का रिजल्ट 99.77, जबकि शहरी एरिया का 99.74 फीसदी रहा है। मात्र 79 छात्रों का रिजल्ट आरएलए है। 17511 का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूलों की संख्या ज्यादा है। बोर्ड ने बताया कि कोविड की वजह से जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे। उन्हें परीक्षा करने के लिए समय दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सारा इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी जानकरी बोर्ड की  तरफ से बाद में जारी की जाएगी। जिक्रयोग है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड इससे 8वीं और 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर चुका है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *