Big Breaking: पंजाब के अनारकली बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच, लड़के को तलवारों से काटा, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जगराओं (राजेश जैन-लिकेश शर्मा)
थाना सिटी से महज़ 500 गज की दूरी पर शहर के मेन अनारकली बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। जिस दौरान कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक 15 वर्षीय लड़के अश्वनी कुमार को 4 नौजवानों ने पकड़ लिया और सरे बाजार लोगों के भारी इकठ्ठ के बीच उस पर कृपाणो से हमला कर दिया।

उसके बाद वह उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गए और घायल हालत में नई अनाज मंडी में फेंक गए। वहां से उसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी अनुसार 7 नंबर चुंगी के नजदीक रहने वाला लड़का अश्वनी कुमार अनारकली बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है। सोमवार को दोपहर के समय वे दुकान के बाहर खड़ा हुआ था तो दो मोटरसाइकिल पर 4 लोग आए।

उन्होंने आते ही उसे पकड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी उनमें से दो के पास कृपाणें थी। जिससे उन्होंने उस लड़के को काट डाला। जाते समय में उसे बालों से पकड़कर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गए और नई अनाज मंडी में फेंक कर फरार हो गए। बुरी तरह से घायल लड़का अश्विनी कुमार इस समय सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि लड़के के बयान लेकर आरोपियों संबंध में जांच करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लड़के को पीटते और कृपाण मार कर घायल करते हुए व्यक्तियों की पूरी सीसीटीवी फुटेज सामने आई जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । जिसमें कुछ लोग उस लड़के को बुरी तरह से पीटते हुए और उसको बालों से पकड़ कर साथ ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

अनारकली बाजार में गुंड़ागर्दी, लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर तलवारों से काटा, देखें VIDEO

https://youtu.be/X0n-34D-5WI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *