पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 18 से 45 साल के आयु वर्ग के टीकाकरण में इन्हें भी किया शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

covid vaccine

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य में एक जून से टीकाकरण की प्राथमिकता सूची का विस्तार करके इसमें दुकानदारों और उनका स्टाफ, आतिथ्य क्षेत्र, औद्योगिक कामगार, रेहड़ी-छोटी दुकान वाले, डिलिवरी एजेंट, बस/कैब ड्राईवर/कंडक्टर और स्थानीय निकाय के मैंबर शामिल किये जाएंगे।

यह ऐलान आज यहाँ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अब तक इस आयु समूह में निर्माण श्रमिक, सह-रोगों वाले व्यक्तियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवारों के टीकाकरण के लिए मौजूदा प्राथमिकता सूची में 4.3 लाख व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है। यहाँ वर्चुअल कोविड समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कैप्टन अमरिन्दर ने इस तथ्य पर खुशी जाहिर की कि राज्य में बहुत से दानी सज्ज्नों ने टीकाकरण फंड में योगदान डाला है।

इन्हें लगेगा टीका

दुकानदारों और उनके स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ औद्योगिक कामगार के इलावा 1 जून से लागू होने वाली इस विस्तृत प्राथमिकता सूची में होटलों, रैस्टोरैंटों, मैरिज पैलेसों में काम करने वाला स्टाफ और केटररज़, रसोइये, बैरे आदि शामिल होंगे। इसके इलावा रेहड़ी वाले, अन्य स्ट्रीट वैंडर्ज़ जो विशेष तौर पर जूस, चाट, फल आदि खाद्य वस्तुएँ बेचते हैं, डिलिवरी एजेंट, एल.पी.जी. सिलंडर बाँटने वाले व्यक्ति भी इस टीकाकरण के अधीन योग्य होंगे। इसके साथ ही बस ड्राईवर, कंडक्टर, आटो/कैब ड्राईवर, मेयर, काऊंसलर, सरपंच और पंचों को भी 18 -45 साल की आयु वर्ग के टीकाकरण के पड़ाव में कवर किया जायेगा।

मीटिंग में बताया गया कि जहाँ तक वैक्सीन के मौजूदा स्टाक का सम्बन्ध है, राज्य के पास 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए सिर्फ कोविशील्ड की 36000 और कोवैक्सिन की 50000 खुराकें (भारत सरकार से प्राप्त की खुराकों में से) बचीं हैं जोकि सिर्फ एक दिन के लिए ही काफी हैं। 18-45 साल के आयु वर्ग के लिए राज्य को अब तक आर्डर की गई 30 लाख खुराकों में से 4,29,780 खुराकें प्राप्त हुई हैं जबकि 1,14,190 खुराकों के लिए आगामी अदायगी किये जाने के बावजूद अभी तक कोवैक्सिन की कोई खुराक प्राप्त नहीं हुई।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *