बंगा फ्लाई ओवर का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन, कहा – फगवाड़ा से रोपड़ तक आवाजाही की बड़ी समस्या हुई हल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बंगा/नवांशहर
करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बना 3 किलोमीटर लंबा बंगा का फ्लाईओवर रोड आज चालू हो गया। इस अवसर पर फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि इस रोड के चालू होने से फगवाड़ा से रोपड़ तक आवाजाही की बड़ी समस्या हल हो गई है।

उन्होंने कहा कि फगवाड़ा-रोपड़ मार्ग पर कुल 1400 करोड़ रुपए की लागत आई है, जिसमें 400 करोड़ रुपये केवल बंगा के इस एलिवेटेड रोड पर ही खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस रोड के चलते जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है, उनके नुकसान की भी किसी तरह भरपाई करने की कोशिश की जाएगी।

तिवारी ने कहा कि उनका मानना है कि शहरों में ऐसे फ्लाईओवर नहीं निकलने चाहिएं और इनको बाईपास में तब्दील किया जाना चाहिए। इससे जहां शहर भी आबाद रहते हैं, वहीं पर ट्रैफिक की समस्या भी हल होती है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके सांसद बनने से पहले शुरु हो चुका था, इसलिए कोशिशों के बावजूद इसको बाईपास में तब्दील नहीं किया जा सका।

केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है

किसान आंदोलन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार है, तब तक इस मसले का हल नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में है और यह किसानों के बिलकुल खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को कंट्रोल करने में केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है और लोग इससे बेहद दुखी हैं।

इस अवसर पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, डिप्टी कमिश्नर डॉ शेना अग्रवाल, एसएसपी अलका मीणा, एसडीएम बंगा विराज तिड़के, मार्किट कमेटी बंगा के चेयरमैन दरबजीत सिंह पूनी, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल, ठेकेदार राजिंदर सिंह, बलदेव सिंह मखसूसपुर, डॉ हरप्रीत सिंह कैंथ भी मौजूद रहे।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *