डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के युवा नेता गोली होंडा को यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जालंधर सेंट्रल के विधायक राजेंद्र बेरी ने गोली होंडा को विधानसभा में जनरल सेक्रेटरी के पद पर तैनाती की है।
नवनियुक्त जनरल सेक्रेटरी गोली होंडा ने कहा है की कांग्रेस एक बार फिर से पंजाब में सरकार बनाने जा रही है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेश प्रचंड बहुमत से पंजाब में विजय हासिल करेगी।
उन्होंने जनरल सेक्रेटरी बनाए जाने पर विधायक राजेंद्र बेरी का धन्यवाद किया है। गोली हाडा ने कहा है कि विधायक राजेंद्र बेरी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है उसे बखूबी निभाएंगे।










