Big News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, यूपी पुलिस की तर्ज पर गैंगस्टर को कोलकाता में ढूंढकर ठोक दिया

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब से बडी खबर सामने आ रही है। पंजाब पुलिस और संगठित अपराध रोकथाम इकाई (ओसीसीयू) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पंजाब के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ को मुठभेड़ में मार गिराया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के न्यू टाउन इलाके में एसटीएफ और अज्ञात लोगों के बीच ये गोलीबारी की घटना हुई. प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में दो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर जयपाल सिंह भुल्लर और जसप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस की टीम ने इस गोलीबारी में मार गिराया।

पंजाब पुलिस ने आखिरकार जयपाल सिंह भुल्लर को ढेर कर दिया। जयपाल भुल्लर अपने साथी के साथ कोलकाता में छिपा था। पुलिस की टीम कई दिनों से जयपाल भुल्लर की खोज में जुटी थी। सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से यह आपरेशन चलाया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *