Big Breaking: कांग्रेसी सांसदों ने नवजोत सिद्धू को दिया बड़ा झटका, कहा – कैप्टन की अगुवाई में 2022 का लड़ेंगे चुनाव, हमें CM पर पूरा भरोसा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सांसदों ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात की और कहा कि उनको कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व और पंजाब के प्रति उनकी सुचारू सोच पर पूरा विश्वास है और सरकार की तरफ से पंजाब निवासियों के लिए चल रहे मौजूदा विकास एजेंडों के साथ साल 2022 के पंजाब विधान सभा मतदान में कांग्रेस पार्टी शानदार जीत हासिल करेगी।

आज यहाँ जारी एक बयान में पटियाला से सांसद परनीत कौर, खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह गिल, जालंधर से सांसद संतोख सिंह चैधरी, फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह और फरीदकोट से सांसद मुहम्मद सदीक जोकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मिलने आए थे, ने कहा कि वह यहां अगले साल होने वाले विधान सभा मतदान के लिए रणनीति सम्बन्धी विचार-विमर्श करने आए थे और पंजाब निवासी सिर्फ और सिर्फ कैप्टन अमरिन्दर सिंह को ही अगली बार अपना मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

पंजाब सांसदों ने कहा कि अगले विधान सभा मतदान में पंजाब में कांग्रेस के बराबर अन्य कोई नहीं है और पंजाबी एक बार फिर से कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व और सुचारू सोच पर अपनी मोहर लगाएंगे और उनको साल 2022 में भारी वोटों के साथ जीताएंगे। कोई भी ऐसा नहीं है जो कैप्टन अमरिन्दर सिंह के अच्छे शासन प्रबंधन के रिकार्ड, प्रशासनिक तजुर्बे और महारत के आस-पास भी हो और उनके इसी तजुर्बे की जरूरत पंजाब को इस कठिन समय में कोविड के खिलाफ लड़ाई और पंजाब की आर्थिक हालत को फिर से सुरजीत करने के लिए है।

सांसदों ने आगे कहा कि अगामी मतदान कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख प्रोग्रामों और नीतियों को जमीनी स्तर पर और ज्यादा सुचारू ढंग से लागू किया जायेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *