CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच तकरार तेज, सोनिया गांधी के पास पहुंचे हरीश रावत, आज 11 बजे होगा बड़ा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस (punjab congress) में अंर्तकलह चरम पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Punjab CM Captain Amarinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जमकर घमासान (Amarinder Singh And Navjot Singh Sidhu Fight) चल रहा है। दोनो ही पार्टी के महत्वपूर्ण चेहरे हैं और दोनों ही झुकने को तैयार नहीं है।

अब इन दोनों बड़े नेताओं की सुलह कराने की जिम्मेदारी पंजाब के प्रभारी हरीश रावत के कंधों पर है। सिद्धू के दिए बयान ‘पंजाब में दो परिवार फायदा उठा रहे’ हैं पर हरीश रावत ने बयान देते हुए कहा कि पार्टी जानकारी जुटा रही है। इसके बाद उनके बयान का आकलन किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अब जब मामला कांग्रेस अध्यक्ष के पास है तो अखबारों के जरिए कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

इसी के ही साथ रावत का कहना है कि किसी भी व्यक्ति का कोई भी बयान जो पार्टी के वातावरण को खराब करता हो अच्छा नहीं कहा जाएगा। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश है। हरीश रावत ने कहा है कि आज सुबह 11 बजे इस पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने कुछ बिंदुओं पर चर्चा करने में रुचि दिखाई है, कमेटी इन बिन्दुओं पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा करेगी।

पंजाब को दो परिवार चला रहे हैं

नवजोत सिद्धू का कहना है कि पंजाब कांग्रेस में सब ठीक नहीं है। सिद्धू का कहना है कि लड़ाई किसी पद को लेकर नहीं है। न ही फलाना बनाम फलाना की लड़ाई है, यह लड़ाई विचारधारा की है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पार्टी का अनुशासन नहीं तोड़ा है। अपनी बात पार्टी फोरम के सामने रखी है। सिद्धू ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पंजाब को सिर्फ दो परिवार चला रहे हैं। अब मेरी बारी- अब तेरी बार हो रहा है पंजाब मे। जनता जनप्रतिनिधि को चुनती है ना कि अफसरों को ऐसे में सिस्टम को अफसरों के भरोसे देना ठीक नहीं है।

नवजोत सिद्धू का कैप्टन सरकार पर बड़ा तंज, कहा- पंजाब का सिस्टम फेल, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *