नक्शा रिहाइशी, कंस्ट्रक्शन कामर्शियल: गढ़ा रोड पर अवैध रूप से बन रही कामर्शियल बिल्डिंग, निगम के खजाने को लाखों की चपत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के खजाने पर निगम के कुछ अधिकारी और कौंसलर ही डाका डाल रहे हैं। जो पैसा नगर निगम के खजाने में फीस के रूप में जमा होना था, वह पैसा रिश्वत के नाम पर अधिकारियों और कुछ कौंसलरों के जेब में जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मेयर जगदीश राजा भी इस गठजोड़ को तोड़ नहीं पा रहे हैं। जिससे शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है।

अवैध निर्माण को कैसे और किस दिन करना है, इसकी पूरी जानकारी नगर निगम के संबंधित अधिकारी देते हैं। जिससे शहर में रिहाइशी ही नहीं, कामर्शियल बिल्डिंग भी अवैध तरीके से बन रही हैं। बस स्टैंड से गढ़ा रोड पर डिफेंस कालोनी की मोड पर ऐसी ही अवैध रूप से कामर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। अगर कामर्शियल के रेट से फीस जमा की जाती तो नगर निगम के खजाने में लाखों रुपए जमा होने थे।

पिछले कई महीने से इस बिल्डिंग का काम नगर निगम ने रोका था। लेकिन रविवार से इस बिल्डिंग में दोबारा काम शुरू हो गया। बिना परमीशन और नक्शे के अवैध रूप से कामर्शियल इमारत के निर्माण से नगर निगम के खजाने को जहां लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है, वहीं इमारत मालिक को किसी कार्रवाई का भी डर नहीं है।

रिहाइशी नक्शा पास, कामर्शियल बनी को ढहा देंगे – एटीपी

इस संबंध में जब एसटीपी परमपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एटीपी राजिंदर शर्मा इस इमारत के बारे में ज्यादा बता सकते हैं। हालांकि एटीपी राजिंदर शर्मा ने कहा कि उक्त बिल्डिंग का रिहाइशी नक्शा पास है। बिल्डिंग मालिक ने नगर निगम में एफिडेविट दिया है कि वह कामर्शियल निर्माण नहीं करेगा। इसके बाद निर्माण करने की अनुमति दी गई है। एटीपी शर्मा ने कहा कि अगर उक्त बिल्डिंग में किसी तरह का कामर्शियल निर्माण हुआ तो उसे ढहा दिया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *