Punjab News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की कार्रवाई, जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Improvement Trust) ने कार्रवाई करते हुए घरों के बाहर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: क्या कनाडा में पढ़ाई करना है PR कि गारंटी? जानिए क्या कहती है सरकार

कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

न्यू अमृतसर इलाके में की गई

यह कार्रवाई अमृतसर के अंतर्गत आने वाले न्यू अमृतसर इलाके में की गई। मिली जानकारी के अनुसार घरों के बाहर बनी ग्रीन बेल्ट को हटाने के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों से उलझते हुए स्थानीय लोग।
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों से उलझते हुए स्थानीय लोग।

इतना ही नहीं पंजाब सरकार को 29 जुलाई को इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट पेश करने का भी आदेश दिया। शुक्रवार इलाका निवासियेां को दिए गए नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद इम्प्रूवमेंट की टीमें बुलडोजर लेकर इलाके में पहुंच गईं। जिसके बाद स्थानीय लोगों की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ जमकर बहस हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप, ट्रस्ट कर्मियों ने करवाए कब्जे

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जब बिल्डिंग्स बन रही थी, तब इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के कर्मचारियों ने ही पैसे लेकर कब्जे करवाए थे। आज कार्रवाई से पहले इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को उन कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए, जिनके कार्यकाल में ये कब्जे हुए।

लोगों ने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी ने सीधे तौर पर पैसे नहीं लिए, वे चोर रास्तों से पैसे इकट्‌ठे करते हैं।

लॉ एंड ऑर्डर के लिए बुलाई गई पुलिस

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना है कि ये आदेश हाईकोर्ट के हैं। लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। अनाउंसमैंट भी करवाई गई थी कि आज कार्रवाई को किया जाएगा।

लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल
लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल

लोगों को स्पष्ट कहा गया है कि ट्रस्ट को अपना काम करने दिए जाए। अगर कोई विघन डालेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *