सिख समुदाय की लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्मांतरण करवाने वालों के लिए खिलाफ कारवाई हो : भाजपा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कश्मीर में सिख समुदाय की दो लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर उनका धर्मांतरण करने के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान समर्थित कटड़पंथी मुस्लिम भारत के अभिन्न अंग कश्मीर में भी ऐसी घिनौनी हरकतें करने लगे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहाकि हमारे गुरुओं ने मुस्लिमों के जबरन धर्म-परिवतर्न के विरुद्ध युद्ध कर अपना बलिदान दिया था, जो कि हमारे समाज में जिवंत उदहारण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जम्मू-कश्मीर में अल्प-संख्यक हिन्दू व सिख समाज के लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।
अश्वनी शर्मा ने कहाकि जिन दो लड़कियों का अपहरण किया गया था, उसमें से पुलिस ने अभी तक सिर्फ एक को ही अब तक छुड़ाया है।

उन्होंने कहाकि दोनों लड़कियों का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया था उनका जबरन धर्मांतरण करवा कर दोनों लड़कियों का जबरन बुजुर्ग लोगों के साथ निकाह करा दिया गया। जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शर्मा ने मांग की कि ऐसा करने वाले दोषियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए, क्यूंकि भारतीय समाज में ऐसा करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।

अश्वनी शर्मा ने केंद्र सरकार तथा जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की कि जम्मू-कश्मीर में एक कानून बनना चाहिए, जिसके तहत अंतर्धार्मिक विवाह से पहले पेरेट्स की परमिशन लेना जरूरी हो। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह इस जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा एक्शन ले।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *