Punjab News: पंजाब के बड़े उद्योगपति के घर से चोरी 37 लाख रुपए का सोना बरामद, आरोपी काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) पुलिस ने करीब साढ़े 37 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर बरामद किए हैं। यह सोना कुछ महीने पहले एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के एक बड़े उद्योगपति के घर से चोरी किया गया था।

यह भी पढ़ें: क्या कनाडा में पढ़ाई करना है PR कि गारंटी? जानिए क्या कहती है सरकार

इस उद्योगपति का नाम बताने से पुलिस ने इनकार किया। इस केस में एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसकी पहचान मंडी गोबिंदगढ़ के सुभाष नगर के रहने वाले नरिंदर कुमार उर्फ निखिल कश्यप के तौर पर हुई है।

घर का भेदी निकला चोर

एसपी (आई) राकेश यादव ने बताया कि थाना मंडी गोबिंदगढ़ में 14 जुलाई 2024 को चोरी का केस दर्ज किया गया था। इस केस की जांच सीआईए स्टाफ को संभाली गई थी। सीआईए इंचार्ज नरपिंदर पाल सिंह की टीम ने इस केस में नरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया।

Punjab News: पंजाब के बड़े उद्योगपति के घर से चोरी 37 लाख रुपए का सोना बरामद, आरोपी काबू

नरिंदर की निशानदेही पर करीब 50 तोले सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि नरिंदर कुमार उद्योगपति के घर का भेदी था।

आरोपी उद्योगपति का जानकार था और अक्सर उनके घर पर आता जाता रहता था। इस कारण उसे उद्योगपति के बारे में काफी कुछ जानकारी थी। इसी जानकारी का फायद उठाकर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी का एक केस भी दर्ज है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *