मंडप में घमासान: दुल्हन को वरमाला पहना रहा था दूल्हा, अचानक मां ने चप्पल से शुरू कर दी पिटाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 06 Jul 2021

मंडप में घमासान: दुल्हन को वरमाला पहना रहा था दूल्हा, अचानक मां ने चप्पल से शुरू कर दी पिटाई

हमीरपुर। शादी समारोह चल रहा था. दूल्हा दुल्हन स्टेज पर थे. फोटोग्राफर तस्वीरें ले रहे थे. पल भर में कैसे बदलते हैं रिश्ते. गाना चल रहा था. तभी एक महिला मुंह पर कपड़ा बाँध चुपके से पहुंची, और चप्पल उतारकर दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया. दूल्हे को चप्पल मारते देख हड़कंप मच गया।

मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर इलाके का है. बताया जा रहा है कि यहाँ के रहने वाले एक युवक ने कुछ समय पहले एक लड़की से कोर्ट मैरिज Court Marriage की थी. ये लड़की दूसरी जाति की थी, जबकि लड़का दूसरी जाति का था. कोर्ट मैरिज के बाद दोनों रीति रिवाज से भी गेस्ट हाउस में शादी Love Marriage कर रह थे।

काफी कुछ इस शादी में जुटे थे. युवती के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल थे. इसी दौरान एक महिला मुंह पर कपड़ा बाँध कर आई और सबको हटाते हुए मंच पर चढ़ गई और अपनी चप्पल उतार जूते से पीटना शुरू कर दिया।

दूल्हे ने दुल्हन के पीछे छिपकर खुद को बचाया. पहले तो लोग यही नहीं समझ पाए कि आखिर ये महिला कौन है. लोगों ने महिला को पीछे खींच लिया. महिला गिर भी गई. इसके बाद महिला के मुंह से कपड़ा हटाया गया. तब पता चला कि महिला तो दूल्हे की माँ निकली. महिला ने आखिर ऐसा क्यों किया ये भी पता चला।

दरअसल, इस महिला का बेटा जिस लड़की से शादी Love Story कर रहा था वह दूसरी जाति से थी. दूल्हे के परिजन इसलिए इस शादी के लिए राजी नहीं थे. दूल्हे की मां भी इसी वजह से नाराज़ थी. इसीलिए महिला ने घटना को अंजाम दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *