डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल जोशी को भाजपा ने शो काज नोटिस जारी किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने पूर्व मंत्री अनिल जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डॉ. सुभाष शर्मा ने अनिल जोशी को जारी किए नोटिस में जोशी को दो दिन के अंदर अपना जवाब देने का समय दिया है। शर्मा ने कहाकि पूर्व मंत्री अनिल जोशी द्वारा केंद्र सरकार, पार्टी की केन्द्रीय लीडरशिप तथा पार्टी की नीतियों के विरुद्ध बयानबाजी की जा रही थी, जो कि पार्टी विरोधी गतिविधियाँ है।
इसलिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा अनिल जोशी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दें कि पिछले कई महीने से अनिल जोशी लगातार भाजपा के खिलाफ बोल रहे हैं।









