हिमाचल के Ex CM वीरभद्र सिंह का निधन, दो बार हो चुका था कोरोना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 08 Jul 2021

हिमाचल के Ex CM वीरभद्र सिंह का निधन, दो बार हो चुका था कोरोना

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का गुरुवार तड़के निधन हो गया. वे 87 साल के थे.  उन्होंने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में सुबह 3.40 बजे अंतिम सांस ली. IGMC के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जनक राज ने उनके निधन की पुष्टि की. वीरभद्र सिंह के शव को IGMC से उनके आवास होलीलाज ले जाया गया.

वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को 30 अप्रैल को शिमला के आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. सोमवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी.

अस्पताल में भर्ती रहते हुए आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 

वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) 13 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ठीक होने के बाद 23 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद आईजीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां 11 जून को फिर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. दूसरी बार भी वे कोविड-19 से ठीक हो चुके थे.

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *