संयुक्त किसान मोर्चा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हाईवे किनारे वाहन खड़े कर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 189 शब्द|📅 08 Jul 2021

संयुक्त किसान मोर्चा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हाईवे किनारे वाहन खड़े कर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में संयुक्त किसान मोर्चा ने पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने तथा मंहगाई के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीएमसी चौक में किसानों ने घोड़ाघाड़ी में सिलेंडर रखकर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान रामामंडी चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट चौक तक हाइवे के किनारे वाहन खड़े कर हार्न बजा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मनजीत राय ने कहा कि सभी किसान संगठन अपने वाहन निकटवर्ती हाइवे के किनारे पर वाहन खड़े करेंगे। उन्होंने बताया कि डीजल मंहगा होने का ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। 45 फीसदी डीजल किसान, 25 फीसदी ट्रासपोर्ट, 15 फीसदी इंडस्ट्री तथा 15 फीसदी कारों आदि में इस्तेमाल हो रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, आल इंडिया ट्रक यूनियन, पोटेटो ग्रोयर एसोसिएशन, टेक्सी स्टैंड यूनियन, एलपीजी गैस डीलर्स एसोसिएशन, निजी बस आपरेटर एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है।

बिजली कर्मचारी बन घर में घुसे और दिन दहाड़े लाखों की लूट की, देखें Live Loot

https://youtu.be/MfzLuKWoIQg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *