अवैध निर्माण: मेयर मौन हैं, कमिश्नर को शर्म नहीं आती… बस्ती नौ में 6 महीने से लगातार शिकायत, फिर भी बनकर खड़ी हो गई दो मंजिला कामर्शियल माल, मालामाल हुआ अफसर!

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 468 शब्द|📅 08 Jul 2021

अवैध निर्माण: मेयर मौन हैं, कमिश्नर को शर्म नहीं आती... बस्ती नौ में 6 महीने से लगातार शिकायत, फिर भी बनकर खड़ी हो गई दो मंजिला कामर्शियल माल, मालामाल हुआ अफसर!

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में अवैध निर्माण को किस कदर बढ़ावा दिया जा रहा है, इसका अगर प्रत्यक्ष नमूना देखना है, तो चले आइए वेस्ट हलके में पड़ते बस्ती नौ में। इंस्पैक्टरों, एटीपी, एमटीपी और एसटीपी की भारी-भरकम फौज सिर्फ AC वाले दफ्तरों में मौज कर रही है, शहर में एक के बाद एक कामर्शियल माल अवैध तरीके से बनते जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो पैसा नगर निगम के खजाने में जमा होना चाहिए, उसे कौन खा रहा है? इस सवाल पर मेयर जगदीश राजा मौन हैं, तो निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा को कोई शर्म भी नहीं आती।

चार महीने पहले अखबार में छपी खबर

अवैध निर्माण: मेयर मौन हैं, कमिश्नर को शर्म नहीं आती... बस्ती नौ में 6 महीने से लगातार शिकायत, फिर भी बनकर खड़ी हो गई दो मंजिला कामर्शियल माल, मालामाल हुआ अफसर!

एसटीपी, एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टरों की फौज ने शहर में अवैध निर्माण करने को लेकर उन दलालों को ठेका दे दिया है, जो कभी प्रापर्टी डीलिंग का कारोबार करते थे, या फिर उन आर्किटैक्ट के दफ्तरों में अवैध कमाई का नोट गिना जाता है, जो अफसरों के काफी करीब होते हैं। एक तरफ से नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच इस वक्त न तो मेयर चला रहे हैं और न ही कमिश्नर, बल्कि दलाल टाइप के आर्किटैक्ट और कुछ प्रापर्टी डीलर।

जोनल दफ्तर के चंद कदम दूर अवैध निर्माण

नगर निगम के जोनल दफ्तर के चंद कदम दूर बस्ती नौ से बबरीक चौक की तरफ जाती रोड पर निजातम नगर गली नम्बर 7 के बाहर नारायण नगर के एक मकान को तोड़ कर हाल बनाया गया फिर बाहर टू साइड ओपन प्लाट में दुकाने बनाई गई और दोनों को बड़ी सफाई के साथ आपस मे जोड़ कर मल्टी स्टोरी माल का रूप दिया जा रहा है जिसके 2 फ्लोर तैयार हो चुके है। हैरानी की बात तो यह है कि इस अवैध निर्माण की शिकायत के बाद अप्रैल में अखबारों में खबरें भी खूब छपी थी। तब इस निर्माण को रोकने का ड्रामा किया गया। अब यहां दो मंजिला कामर्शियल माल बनकर खड़ा हो गया है।

अवैध निर्माण: मेयर मौन हैं, कमिश्नर को शर्म नहीं आती... बस्ती नौ में 6 महीने से लगातार शिकायत, फिर भी बनकर खड़ी हो गई दो मंजिला कामर्शियल माल, मालामाल हुआ अफसर!

इलाके के लोगों की शिकायत पर डेली संवाद की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखने को मिला कि जिस पॉइंट पर यह विशाल इमारत खड़ी की गई है वहां पहले से ही पार्किंग की समस्या है। इलाके के लोगों ने बताया कि पिछले चार महीने से लगातार शिकायतें की जा रही है, लेकिन इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी, एमटीपी और एसटीपी व मेयर भी मौन हैं। इलाके के लोगों ने बताया कि एक कांग्रेसी युवा नेता की शह पर यह निर्माण हुआ है, जिसमें अफसरों ने लाखों रुपए रिश्वत के रूप में लिए हैं।

वहीं, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी ने कहा कि ये इलाका किरदीप सिंह का है। लेकिन किरणदीप सिंह ने कहा कि ये इलाका दिनेश जोशी का है। वहीं, एटीपी विनोद कुमार ने कहा कि चेक करवाता हूं। एमटीपी मेहरबान सिंह ने फोन नहीं उठाया, जबकि एसटीपी परमपाल सिंह ने इलाके के एटीपी ही बता सकते हैं, कि अवैध निर्माण कैसे हुआ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *