सुखबीर बादल का चुनावी दांव, कहा – हमारी सरकार बनी तो शहीद किसानों के परिवार में एक सदस्य को देंगे नौकरी

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 168 शब्द|📅 09 Jul 2021

सुखबीर बादल का चुनावी दांव, कहा - हमारी सरकार बनी तो शहीद किसानों के परिवार में एक सदस्य को देंगे नौकरी

डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। बादल ने ट्वीट के जरिए एक वीडियो शेयर कर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए बड़े ऐलान किए हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि अगर 2022 में अकाली-बसपा की सरकार बनी तो हम सबसे पहला काम शहीद हुए किसानों के परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का करेंगे। इसके अलावा किसानों के बच्चे और पोते-पोतियों को पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा और पूरे परिवार को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। दिन, रात, गर्मी बारिश में किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस दौरान कई किसान शहीद हो गए तो वहीं कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। केंद्र सरकार के काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा रहा है।

किसानों ने डीजल,पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

https://www.youtube.com/watch?v=HZe8cgRVedw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *