Big Breaking: पंजाब के ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, डाला और मुंशियाना फीस करेंगे बंद, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 10 Jul 2021

Big Breaking: पंजाब के ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, डाला और मुंशियाना फीस करेंगे बंद, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब ट्रक एकता जालंधर के आह्वान पर शनिवार को दोआबा जोन के ट्रक मालिकों और आपरेटरों की जालंधर में बैठक की गई है। बैठक में ट्रक मालिकों ने मांग की है कि बढ़ती तेल की कीमतों के कारण वे माल भाड़ा बढ़ाया जाए।

ट्रक मालिकों ने कहा है कि 15 जुलाई से वे किसी भी तरह का डाला और मुंशियाना फीस नहीं देंगे। ट्रक मालिकों ने कहा है कि डीजल और पेट्रोल के रेट में बढ़ोत्तरी के कारण पंजाब ट्रक एकता ने किराए की नई लिस्ट जारी है, सभी ट्रक मालिक इसी रेट लिस्ट पर भाड़ा लेंगे। अगर किसी तरह से कोई कम या ज्यादा भाड़ा लेने की बात सामने आई तो संबंधित ट्रक मालिक पर जुर्माना किया जाएगा।

पंजाब ट्रक एकता ने फैसला किया है कि बिना कारण उनके ट्रक को किसी पुलिस मुलाजिम या आरटीओ रोकता है, तो सभी ट्रक मालिक एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध करेंगे। इस मौके पर दलजिंदर सिंह राजू, नरिंदर जीत सिंह, रजनीश शर्मा, जगजीत सिंह कंबोज, गुरिंदर सिंह, जसबीर सिंह उप्पल, अश्वनी आशू, राजिंदर चड्ढा, गगनजीत सिंह, जैंसी, शामलाल, सतवीर सिंह, ओपी मुंजाल, विश्वजीत, सुरिंदर मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *