बड़ी कार्रवाई: NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 गिरफ्तार, टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 173 शब्द|📅 11 Jul 2021

nia

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आज (रविवार को) सुबह एनआईए (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की. एनआईए इस वक्त जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी (NIA Raids In Anantnag) कर रही है. एनआईए की टीम के साथ मौके पर भारी सुरक्षाबल मौजूद है।

बता दें कि छापेमारी के दौरान एनआईए ने कश्मीर से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. चार लोगों को अनंतनाग और 1 आरोपी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है. इन सभी का संबंध टेरर फंडिंग केस से है।

आईएसआईएस के मॉड्यूल का खुलासा

एनआईए कश्मीर घाटी में अनंतनाग के अलावा श्रीनगर, अवंतीपोरा और बारामूला में भी छापेमारी कर रही है. यह रेड दस साल पुराने एक केस के संबंध में की जा रही है, जिसका संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस के मॉड्यूल (ISIS Module Case) से है।

आपको बता दें कि आईएसआईएस (ISIS) में शामिल होने के लिए भारतीय युवाओं को ऑनलाइन माध्यमों से भड़काया जा रहा था. उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था. इसके तार श्रीलंका और मालदीव से जुड़े होने का भी पता चला है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *