Big News: विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 11 Jul 2021

Big News: विस्फोटक के साथ अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, कुकर बम मिलने से हड़कंप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा का एक आतंकवादी भारी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि काकोरी थाना क्षेत्र की सीतेबिहार कॉलोनी में छापेमारी कर एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस को यहां पर संदिग्ध आतंकवादी छुपे होने की जानकारी मिली थी।

एटीएस ने यहां छापेमारी कर घर के अंदर से दो प्रेशर कुकर बम एक अर्ध निर्मित टाइम बम बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग दो-तीन दिन में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। एटीएस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

सोमवार को एटीएस ने एक संदिग्ध को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही पर रविवार सुबह फिर एटीएस ने सिराज, रियाज और शाहिद उर्फ गुड्डू के मकानों में छापा मारा। एटीएस वसीम नाम के युवक को अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई है। एटीएस ने छापेमारी के दौरान कॉलोनी से शाहिद उर्फ गुड्डू और वसीम को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। इसके बाद वसीम को अपने साथ लेकर चली गई।

शाहिद अपने परिवार के साथ सीता विहार कॉलोनी में रहता है। उसने पांच मकानों को किराए पर उठा रखा है।एटीएस को काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा स्थित एक घर मे संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पड़ताल के लिए एटीएस की टीम ने छापेमारी की है।

टीम घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। एटीएस की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। एटीएस को घर के अंदर प्रेशर कुकर बम और टाइम बम बरामद हुए हैं। एटीएस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *