कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करेंगे नवजोत सिद्धू? अरविंद केजरीवाल का आया बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 14 Jul 2021

कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करेंगे नवजोत सिद्धू? अरविंद केजरीवाल का आया बड़ा बयान, पढ़ें

गोवा। पंजाब में जारी कांग्रेस की रार के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां संकेत दिए हैं कि वह आम आदमी पार्टी जॉइन कर सकते हैं तो वहीं अब अरविंद केजरीवाल के बयान ने भी सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ ने हमेशा उनके विजन को पहचाना। अब आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है उन्हें बहुत खुशी हुई कि विपक्षी नेता भी उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।

दिल्ली सीएम ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी होती है कि आम आदमी पार्टी इतना अच्छा काम कर रही है कि विपक्षी पार्टियां और विपक्षी नेता भी हमारी तारीफ करते हैं। हमें इससे प्रोत्साहन मिलता है।’ अरविंद केजरीवा आज गोवा दौरे पर हैं।

अरविंद केजरीवाल ने इसके अलावा गोवा की जनता से वादा किया है कि अगर अगले चुनावों में उनकी पार्टी की सरकार आती है तो हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी। गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई। गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते हैं।

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ में पढ़ी थी कसीदे

सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा था कि मेरे विजन और पंजाब के लिए काम को आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है। फिर चाहे वह 2017 से पहले की बात हो, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार हो या बिजली संकट का सामना। सिद्धू ने कहा कि आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं तो यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *