Big News: हनी ट्रैप में फंसा फेमस डाक्टर, लॉन्ग ड्राइव के बहाने सुनसान रोड पर डाक्टर को ले गई लड़की, ब्वायफ्रैंड के साथ मिलकर किया किडनैप, मांगी 5 करोड़ की फिरौती

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 15 Jul 2021

Big News: हनी ट्रैप में फंसा फेमस डाक्टर, लॉन्ग ड्राइव के बहाने सुनसान रोड पर डाक्टर को ले गई लड़की, ब्वायफ्रैंड के साथ मिलकर किया किडनैप, मांगी 5 करोड़ की फिरौती

आगरा। आगरा पुलिस ने करीब 30 घंटे बाद शहर से अगवा किए गए वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता को धौलपुर के बीहड़ से सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए चिकित्सक को अगवा किया था। इसके लिए सबसे पहले युवती ने चिकित्सक को हनी ट्रैप के जाल में फंसाया, इसके बाद लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर उनको अगवा कर लिया।

पुलिस के अनुसार चिकित्सक का अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था। पुलिस की घेराबंदी करने पर बदमाश डॉक्टर को बसई डांग इलाके में छोड़कर भाग गए। पुलिस गैंग के सरगना व अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ उमाकांत गुप्ता का अपहरण मंगलवार शाम को किया गया था। बदमाशों ने पांच करोड़ की फिरौती के लिए उनका अपहरण किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह हनी ट्रैप का शिकार हुए। गैंग में शामिल महाराष्ट्र की युवती ने डॉक्टर से दोस्ती की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने चिकित्सक को मिलने के बहाने भगवान टॉकीज पर बुलाया

युवती ने चिकित्सक को मिलने के बहाने भगवान टॉकीज पर बुलाया। इसके बाद लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के लिए गाड़ी में बैठ गई। उसके साथी भी बाइक से आ रहे थे। तभी युवती उन्हें ग्वालियर मार्ग की तरफ ले गई। रास्ते में रोहता के पास बदमाशों ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद चिकित्सक को धौलपुर की तरफ ले गए।

धौलपुर के दिहोली क्षेत्र में चंबल नदी के पास डॉक्टर को रखा गया था। यह इलाका बीहड़ का है। देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद बदमाश डॉक्टर को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने युवती और एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।  अपहरण की वारदात बदन सिंह तोमर गैंग ने की है।

आगरा में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी डॉक्टर का अपहरण किया गया। वर्ष 2005 में गैंग ने हरीपर्वत क्षेत्र से डॉ. धीर का अपहरण किया था। वर्ष 2017 में दंत चिकित्सक निखिल बंसल को गैंग उठा ले गया था। डॉ. निखिल बंसल को फिरौती वसूलने के बाद छोड़ा गया था। हालांकि इस वारदात में पुलिस ने डॉक्टर उमाकांत को सकुशल मुक्त करा लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *