किसान हितैषी स्कीमों का ज़मीनी स्तर पर प्रचार को यकीनी बनाएं: सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 15 Jul 2021

किसान हितैषी स्कीमों का ज़मीनी स्तर पर प्रचार को यकीनी बनाएं: सुखजिन्दर सिंह रंधावा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार की तरफ से कई किसान समर्थकी स्कीमें अमल में लाईं गई हैं और इनका वास्तविक फ़ायदा तभी है यदि इनका ज़मीन स्तर पर प्रचार करके किसानों को स्कीमों का फ़ायदा उठाने के लिए जागरूक किया जाये। यह बात सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पंजाब राज सहकारी कृषि विकास बैंक लिमटिड (एस.ए.डी.बी.) के नये चुने हुए बोर्ड आफ डायरैक्टरज़ के सदस्यों को कही।

स. रंधावा ने प्रधान और सभी चुने हुए डायरैक्टरों को बधाई देते हुये कहा कि वह आशा करते हैं कि वह ज़मीनी स्तर पर डट कर काम करेंगे जिससे बैंक के काम में सुधार हो सके और किसाना को और राहत मिल सके। इस मौके पर हुये चयन में स. कमलदीप सिंह बैंक के दूसरी बार प्रधान बने हैं। स. कमलदीप सिंह ने नये चुने हुए डायरैक्टरों का धन्यवाद करते हुये यह विश्वास दिलाया कि वह बैंक की तरक्की के लिए दिन-रात काम करेंगे।

आज चंडीगढ़ में ’द पंजाब राज सहकारी कृषि विकास बैंक लिमटिड’ के नये चुने हुए बोर्ड आफ डायरैक्टरज़ के सदस्यों की पहली बोर्ड मीटिंग हुई। इसमें हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, जसबीर सिंह, मेजर सिंह, राजवंत सिंह, दलजीत सिंह, कमलदीप सिंह, जसमीत सिंह, महिकरणजीत सिंह, रणजीत सिंह, अवतार सिंह और बलदेव सिंह भंगू ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सर्वसम्मति से कमलदीप सिंह को एस.ए.डी.बी. का प्रधान चुन लिया गया।

एस.ए.डी.बी. के एम.डी. श्री राजीव कुमार गुप्ता की तरफ से चुने हुए डायरैक्टरों और प्रधान कमलदीप सिंह को बधाई देते हुये भरोसा दिलाया गया कि बैंक की तरक्की के लिए वह मिलकर काम करेंगे और इस कार्यकाल के दौरान बैंक को नयी बुलन्दियों पर ले जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *