Big News: नवजोत सिद्धू अचानक पहुंचे सुनील जाखड़ के घर, अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस दो फाड़

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 17 Jul 2021

Big News: नवजोत सिद्धू अचानक पहुंचे सुनील जाखड़ के घर, अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस दो फाड़

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही जंग तेज हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू आज सुबह पटियाला से सीधे पंचकूला पहुंचे और वहां कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ मीटिंग की। हालांकि इस बारे में अभी तक सिद्धू ने कुछ नहीं कहा है।

पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amrinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच चल रही खींचतान बढ़ती ही जा रही है. कांग्रेस की अंतरिम चीफ सोनिया गांधी से सिद्धू की मुलाकात के बाद अमरिंदर ने तेवर सख्त कर लिए हैं और पार्टी की अंतरिम चीफ को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जताई है. अमरिंदर ने चिट्ठी में लिखा है कि अगर सिद्धू को पंजाब का चीफ बनाया जाता है तो किस तरह पार्टी को नुकसान होगा।

सिद्धू पर बिफरे कैप्टन ने सोनिया गांधी को लिखे खत में कहा है कि सिद्धू के वर्किंग स्टाइल से कांग्रेस को नुकसान होगा और कांग्रेस इससे बंट जाएगी. इस बीच नाराज कैप्टन को मनाने हरीश रावत कल चंडीगढ़ जा रहे हैं. वह दोपहर को सीएम से मुलाकात कर आलाकमान की बात सामने रखेंगे।

गौरतलब है कि सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने की अटकल से कैप्टन नाराज हैं. हालांकि, सोनिया के साथ सिद्धू की मीटिंग के बाद फिलहाल पार्टी ने पंजाब का फैसला रोक दिया है. सिद्धू की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हरीश रावत से मुलाकात हुई थी. पार्टी दावा कर रही है कि सोनिया गांधी जल्दी फैसला ले लेंगी जिसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *