पंजाब: प्रेमिका ने फोन पर बात करने से किया मना, आहत प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 17 Jul 2021

पंजाब: प्रेमिका ने फोन पर बात करने से किया मना, आहत प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

डेली संवाद, फगवाड़ा
फगवाड़ा के गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन के निकट गोल मार्केट के पास एक टैक्सी ड्राइवर ने पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर डीएसपी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में एक युवक ने बताया कि उसका भाई मुकुल राय पुत्र राम सूरत वासी ओंकार नगर टैक्सी चलाता था। गुरुवार रात को भी उससे बात हुई थी कि वह दिल्ली में है, लेकिन आज सुबह उसने फगवाड़ा आकर उसने खुद को गोली मार ली। उसने आरोप लगाया कि आरती नामक एक लड़की के साथ मुकुल का प्रेम संबंध था, जिसने उसके सारे पैसे ले लिए और अब उससे बात करने से मना कर दिया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लग गया।

मुकुल ने बताया कि आज भी मुकुल को लड़की के किसी परिजन का फोन आया था, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। उधर इस बारे में डीएसपी परमजीत सिंह ने कहा कि जिस देसी पिस्तौल से गोली चली है, उसे कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *