पंजाब के बठिंडा में जन्मे आयरिश क्रिकेटर सिमी सिंह ने रचा इतिहास, पहली बार वनडे क्रिकेट में हुआ ऐसा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 17 Jul 2021

पंजाब के बठिंडा में जन्मे आयरिश क्रिकेटर सिमी सिंह ने रचा इतिहास, पहली बार वनडे क्रिकेट में हुआ ऐसा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच जीत लिया हो बावजूद इसके आयरलैंड के क्रिकेटर सिमी सिंह (Simi Singh Record Century) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया। सिमी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और करियर का अपना पहला वनडे शतक पूरा किया।

यही नहीं सिमी ने इस दौरान वर्ल्ड रेकॉर्ड पर अपने नाम किया। वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने 8वें नंबर पर उतकर शतक जड़ा हो। पंजाब में जन्मे सिमी सिंह ने अपनी नाबाद शतकीय पारी में 91 गेंदों पर 14 चौके जड़े।

आयरलैंड की टीम एक समय 92 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी

सिमी उस समय क्रीज पर आए जब लोरकन टकर को एंडिले फेहुलकवायो ने सिर्फ एक रन पर पवेलियन भेज दिया था। एक समय आयरलैंड का कुल स्कोर 6 विकेट पर 92 रन था। इसके बाद सिमी ने शानदार बैटिंग का नमूना पेश करते हुए धमाकेदार पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका (South Africa vs Ireland 3rd ODI) की ओर से रखे गए 347 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 47.1 ओवर में 276 रन पर ढेर हो गई। स्पिन ऑलराउंडर सिमी सिंह ने पेसर एनरिज नोर्त्जे, केशव महाराज, एंडिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी की गेंदों के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी की वह काबिलेतारीफ है।

केन्या के थॉमस ओडोयो के रेकॉर्ड को तोड़ा

आयरलैंड की ओर से कुर्तिस कैंफर ने 54 रन बनाए। इससे पहले वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड केन्या के थॉमस ओडोयो के नाम था जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2006 में 84 रन की पारी खेली थी। वनडे में सातवें नंबर पर खेलते हुए बल्लेबाजी सेंचुरी है लेकिन इससे पहले आठवें या इससे निचले क्रम पर किसी बल्लेबाज का शतक नहीं था।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *