Big Breaking: नवजोत सिद्धू ने एक साथ कई फोटो Tweet कर सोशल मीडिया पर किया बड़ा सियासी धमाका

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 17 Jul 2021

Big Breaking: नवजोत सिद्धू ने एक साथ कई फोटो Tweet कर सोशल मीडिया पर किया बड़ा सियासी धमाका

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने आज एक फिर से ट्वीटर पर कई फोटो पोस्ट करते हुए धमाका किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि पूर्व प्रधानों से मिलकर कांग्रेस की गाइडलाइंस जाना और उनसे मार्गदर्शन मांगा। इस ट्वीट से सिद्धू ने साफ इशारा किया है कि वे ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

उधर, पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के प्रभारी हरीश रावत पार्टी के भीतर कलह के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है. बैठक के बाद पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा, “हरीश रावत के साथ सीएम की एक उपयोगी बैठक हुई. इसमें अमरिंदर सिंह ने दोहराया कि कांग्रेस अध्यक्ष का कोई भी निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा. सीएम ने कुछ मुद्दों को उठाया जिसे रावत कांग्रेस अध्यक्ष के सामने उठाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगे, उसका सम्मान करेंगे

हरीश रावत ने भी बैठक के बाद कहा, “पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोहराया कि कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगे, उसका सम्मान करेंगे.” इस बीच, राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से उनके पंचकुला आवास पर जाकर मुलाकात की है. उन्होंने बलबीर सिंह सिद्धू, लाल सिंह जैसे कई अन्य कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की।

दरअसल, सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं से नाराज मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में सिंह ने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर सिद्धू को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज हो गई है।

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही विवाद चल रहा है. बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू को उम्मीद थी कि उन्हें पंजाब का उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन इस कदम को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कथित तौर पर विफल कर दिया था।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *