Big News: नवजोत सिद्धू के ताजपोशी पर लगा ग्रहण, कैप्टन के हक में बाजवा समेत कई मंत्री व MLA एकजुट, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 450 शब्द|📅 18 Jul 2021

Big News: नवजोत सिद्धू के ताजपोशी पर लगा ग्रहण, कैप्टन के हक में बाजवा समेत कई मंत्री व MLA एकजुट, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष पद पर लगभग तय मानी जा रही नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की ताजपोशी के पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) और सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने मुलाकात की है. माना जा रहा है कि साझा दुश्मन नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह बाजवा एकजुट हो गए हैं।

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान पर इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के घर आज एक अहम बैठक होगी. बाजवा पंजाब के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. वह नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत करने के लिए सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगेंगे।

मीटिंग पर बाजवा ने कही ये बात

आज की बैठक पर पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि किसानों का मुद्दा बहुत बड़ा है. हमने उसी पर चर्चा के लिए बैठक रखी है. कांग्रेस से जुड़ी हुई बातों पर भी चर्चा करेंगे. पंजाब की बात करेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के एक अन्य नेता जसबीर गिल ने कहा कि आज की बैठक का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पंजाब कांग्रेस में कुछ बदलाव होने वाले हैं।

सीएम अमरिंदर सिंह से बाजवा की मुलाकात

बता दें कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सीएम अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह बाजवा की मुलाकात को सराहा है. उन्होंने ट्वीट किया कि प्रताप सिंह बाजवा और सीएम अमरिंदर सिंह को एक साथ देखकर खुशी हो रही है. प्रताप को मैं 1983 से जानता हूं. उम्मीद है कैप्टन साहब आगे के लिए अच्छी टीम बनाएंगे. वह काफी अनुभवी हैं।

हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को जल्द पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इसके अलावा 4 अन्य लोगों को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष (Working Presidents) बनाया जाएगा।

सिद्धू को शर्तों पर माफ करेंगे सीएम अमरिंदर सिंह

जान लें कि नवजोत सिंह सिद्धू से विवाद खत्म करने के लिए सीएम अमरिंदर सिंह ने कुछ शर्तें रखी हैं. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का कहना है कि सिद्धू को माफी मांगनी होगी. पिछले दिनों ट्वीट्स और सोशल मीडिया के माध्यम से नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के सीएम पर जो हमले किए, उसके लिए उनको माफी मांगनी पड़ेगी. सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसके बाद ही वे सिद्धू से मिलेंगे।

बता दें कि सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद को खत्म करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी कल पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने सोनिया गांधी का संदेश सीएम अमरिंदर सिंह को दिया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि आलाकमान हर फैसला उन्हें मंजूर है।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *