जनता एकता दल भारत नगर के चेयरमैन दीनानाथ प्रधान ने MLA राजिंदर बेरी के साथ 100 परिवारों को बांटा राशन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 18 Jul 2021

जनता एकता दल भारत नगर के चेयरमैन दीनानाथ प्रधान ने MLA राजिंदर बेरी के साथ 100 परिवारों को बांटा राशन

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड-16 में दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में रविवार को जनता एकता दल भारत नगर जालंधर की तरफ से राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सैंट्रल हलके विधायक राजिंदर बेरी पहुंचे। इस मौके पर 100 परिवारों को निशुल्क राशन मुहैया करवाया गया।

जनता एकता दल भारत नगर जालंधर के चेयरमैन दीनानाथ प्रधान और पदाधिकारियों ने विधायक राजिंदर बेरी का स्वागत किया। विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि दीनानाथ प्रधान लगातार समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम ने सैंट्रल हलके खासकर वार्ड-16 में दिनरात जरुरतमंद लोगों को निशुल्क राशन और भोजन मुहैया करवाया।

दीनानाथ प्रधान ने विधायक राजिंदर बेरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता एकता दल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। इसी उद्देश्य से इस संस्था ने तीसरा राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था जरूरतमंद लोगों को राशन ही नहीं, बल्कि दवाइयां और अन्य सामान भी मुहैया करवाती है।

जनता एकता दल भारत नगर के चेयरमैन दीनानाथ प्रधान ने MLA राजिंदर बेरी के साथ 100 परिवारों को बांटा राशन

इस मौके पर हरीश कुमार, जसविंदर बिल्ला, आहूजा, सुरिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, संतोष पाण्डेय, लवली, सोमनाथ, सजवान प्रधान, कुंदन सिंह, शेखर, हरभजन सिंह, सुभाष चंद्र, राहुल, चीनू, रवि, माली, राघव, वंश, लक्की सैनी, राजू सिंह, कमलेश सिंह, शैलेष सिंह, रामानुज मिश्रा, गोपाल किशन, किम्मी प्रधान, शांति देवी, हरजीत कौर, लक्की, पूजा सिंह, रूबी, पूजा शर्मा, रीना, सोनिया प्रधान, रवि कलेर नूरपुरिया और हरिंदर आदि मौजूद थे।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *