Big Breaking: नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए ‘चीफ’, 4 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति, पढ़ें नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 18 Jul 2021

Big Breaking: नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए 'चीफ', 4 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति, पढ़ें नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस संकट के बीच बड़ा फैसला आखिरकार ले लिया गया है. कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh sidhu) को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है. पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए चार वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए गए हैं. इसके लिए केसी वेणुगोपाल की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है. पत्र में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला लिया है.

जिन लोगों को प्रदेश में वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है उसमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है. यानी अब साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्दू के हाथ होगी.

खत्म होने की जगह बढ़ सकता है विवाद

अब साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्दू के हाथ होगी. लेकिन इससे विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है, बल्कि इससे विवाद बढ़ सकता है.दरअसल, तमाम विधायकों ने रविवार को ही सोनिया गांधी को पत्र लिखा था, इसमें नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष पद नहीं सौंपने की गुजारिश की गई थी.

Big Breaking: नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए 'चीफ', 4 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति, पढ़ें नियुक्ति पत्र

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी पत्र में आगे मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का अबतक के काम के लिए धन्यवाद किया गया है. बताया गया है कि कुलजीत सिंह नागरा जो कि अभी सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के AICC इंचार्ज हैं, वह इस पद से मुक्त हो जाएंगे.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *