Big Breaking: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बनाते थे अश्लील और ब्ल्यू फिल्में, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Shilpa Shetty and Raj Kundra
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 19 Jul 2021

Big Breaking: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बनाते थे अश्लील और ब्ल्यू फिल्में, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा raj kundra को सोमवार रात को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. राज कुंद्रा को  क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया.

क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था. उसने आगे बताया कि इस मामले में शुक्रवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं.

अश्लील फिल्में बनाने के रैकेट का खुलासा

कुछ वक्त पहले ही वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्में बनाने के रैकेट का खुलासा हुआ था, जिसमें गहना वशिष्ठ का नाम आया था. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल की पुलिस ने गुजरात के सूरत से तनवीर हाशमी नाम के एक 40 साल की उम्र के शख्स को गिरफ्तार किया था.

तनवीर हाशमी ने पूछताछ में बताया था कि वह कैसे फिल्मों को अलग-अलग वीडियो ऐप्स पर डाउनलोड करने का काम किया करता था. इस मामले में उमेश कामत को भी गिरफ्तार किया गया था. वहीं, उमेश कामत राज कुंद्रा की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उस वक्त ही खबरों में आया था कि वेबसीरीज के नाम पर पॉर्न सीरीज बनाने का यह रैकेट मुंबई और गुजरात से लेकर देश-विदेश तक फैला हुआ है।

शिल्पा के पति का विवादों से पुराना नाता

सोमवार को ही शिल्पा के पति राज को क्राइम ब्रांच की तरफ से तलब किया गया था.वैसे यह पहली बार नहीं है जब ‘हंगामा 2’ एक्ट्रेस के पति विवादों में घिरे हैं. राज इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं.

इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी. पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है.

हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है.

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *