कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा फैसला, सूबे में विकास कार्यों के लिए 658 करोड़ रुपए मंजूर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 20 Jul 2021

 

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
ग्रामीण और शहरी इलाकों में रह रहे लोगों को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ (पी.एन.पी.) के अंतर्गत 658 करोड़ रुपए को मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही खेल किटों के लिए 22.50 करोड़ रुपए, ओपन जिमों के लिए 30 करोड़ रुपए और महिला मंडलों के लिए 7.50 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि इससे पहले मंत्रीमंडल ने फंड के प्रभावी उपयोग के लिए पंजाब निर्माण प्रोग्राम के दिशा-निर्देशों में संशोधन को हरी झंडी दी थी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पी.एन.पी. फंड को लोगों की ज़रूरतों के मुताबिक राज्य में स्थानीय इलाकों के विकास को यकीनी बनाने के लिए प्रयोग में लाए जाएंगे जिससे सम्बन्धित विभागों के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सरकारी संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं /शहरी स्थानीय इकाईयों या फिर डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक अलग-अलग प्रोग्रामों को सुचारू ढंग के साथ अमल में लाए जाना यकीनी बनाया जा सके।

ज़िक्रयोग्य है कि मंत्रीमंडल द्वारा 18 जून को मंजूर किये गए संशोधित दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब निर्माण प्रोग्राम, जो कि साल 2006 में शुरू किया गया था, के अंतर्गत सभी कार्य जोकि डिप्टी कमीश्नरों को पहले ही भेजी जा चुकी संभावी कार्यों की सूची मुताबिक हैं, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास)/अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) द्वारा एक ज़िला स्तरीय समिति सम्मुख प्रस्तावित किये जाएंगे जिसके चेयरमैन डिप्टी कमिश्नर होंगे।

छा गए गुरु: जालंधर में NAVJOT SIDHU का बारिश के बीच जोरदार स्वागत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *