मीडिया के दफ्तरों पर छापेमारी, दैनिक भास्कर, भारत समाचार व BJP MLA के घर IT विभाग ने मारा छापा, कई पत्रकारों के घर में भी तलाशी जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 406 शब्द|📅 22 Jul 2021

मीडिया के दफ्तरों पर छापेमारी, दैनिक भास्कर, भारत समाचार व BJP MLA के घर IT विभाग ने मारा छापा, कई पत्रकारों के घर में भी तलाशी जारी

लखनऊ/इंदौर। देश के सबसे बड़े अखबार समूह दैनिक भास्कर और उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक न्यूज चैनल भारत समाचार के दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह छापेमारी की है। भारत समाचार चैनल के हजरतगंज स्थित कार्यालय पर इनकम टैक्स की टीम ने रेड मारी है। इसके अलावा चैनल के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के विपुल खंड स्थित आवास पर भी इनकम टैक्स टीम की छापेमारी हुई है। लखनऊ के अलावा प्रदेश के बस्ती और जौनपुर जिलों में चैनल के बोर्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

सूचना के मुताबिक, चैनल के दफ्तर पर हुई छापेमारी में 7-8 अफसर और पुलिस के अधिकारी शामिल हुए हैं। इसके अलावा विपुल खंड इलाके में रहने वाले एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के घर पर भी तलाशी ली जा रही है। लखनऊ के अलावा बस्ती में विधायक अजय सिंह के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची है। वहीं जौनपुर में बीजेपी विधायक ओमप्रकाश जायसवाल के घर पर भी छापेमारी हुई है। कहा जा रहा है कि इनके संबंध में चैनल के प्रबंधन से हैं।

‘दैनिक भास्कर’ के ऑफिस पर भी छापा

लखनऊ में टीवी चैनल के ऑफिस पर हुई छापेमारी की घटना पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के ऑफिसों और प्रबंधन से जुड़े लोगों के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। दैनिक भास्कर के भोपाल, इंदौर समेत कुछ अन्य जिलों के दफ्तरों पर छापेमारी की गई है।

अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल

मीडिया के दफ्तरों पर हुई छापेमारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ़ है- जो भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद ख़तरनाक है।सभी को इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए ये छापे तुरंत बंद किए जायें और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।’

राजभर ने भी घेरा

वहीं यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘दैनिक भास्कर के बाद भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा जी व स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह के घर पर छापा, आप तक
भारतीय झूठ पार्टी की सच्चाई पहुंचाने की सजा मिल रही है। बृजेश मिश्रा जी बेबाक निर्भीक,निडर,साहसी पत्रकार हैं जो भाजपा सरकार को हमेशा आईना दिखाते रहते हैं।’

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *