नवजोत सिद्धू समर्थक कई विधायक CID के रडार पर, अवैध खनन और शराब के धंधे समेत कई संगीन आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 22 Jul 2021

नवजोत सिद्धू समर्थक कई विधायक CID के रडार पर, अवैध खनन और शराब के धंधे समेत कई संगीन आरोप

चंडीगढ़। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी खेमों में बंटी दिख रही है। अब खबर है कि बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मंदिर दर्शन पर जो कांग्रेस विधायक गए थे, उसमें से कुछ पंजाब CID के रडार पर हैं। इन विधायकों पर गैरकानूनी गतिविधियां जैसे अवैध खनन व अवैध शराब का धंधा करने के आरोप लगे हुए हैं। कुछ विधायक ऐसे भी हैं जिन्होंने सीएम अमरिंदर (captain amrinder singh) से मदद मांगी थी, लेकिन CM की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायकों संग एक तरह का शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें वह स्वर्ण मंदिर भी गए। अमृतसर के इस दौरे के दौरान सिद्धू के साथ कुछ 48 विधायक (AAP के 3 विधायक समेत) थे। इसमें से कुछ विधायक पंजाब CID के रडार पर हैं।

सिद्धू के घर जुटे थे विधायक, सादे कपड़ों में मौजूद थी CID टीम

नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर सादे कपड़ों में मौजूद सीआईडी के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उनकी नजर अमृतसर में सिद्धू के घर जमा इन विधायकों पर थी। बताया गया कि वे सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया है कि कुछ विधायक और कुछ उनके सहयोगी जो कि सिद्धू के साथ थे उनपर कई गंभीर आरोप हैं। इन अवैध कामों में वे लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे हैं। इसमें अवैध खनन और शराब का धंधा शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन नेताओं के बारे में उस तीन सदस्यों के पैनल को भी बताय था, जिसे कांग्रेस हाइकमान ने पंजाब कांग्रेस संकट खत्म करने के लिए बनाया था। CID की नजर जिन विधायकों पर है, उनमें से एक होशियारपुर इलाके के हैं। उनको अवैध खनन का आरोप है, जिसके लिए दिसंबर 2020 में उनको 1.65 करोड़ का नोटिस भेजा गया था। विधायक ने अमरिंदर से ‘मदद’ की गुहार लगाई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *