जैन समाज की मांग पर MLA राजिंदर बेरी ने कहा- अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, डीसी ने टैगोर, जोशी, सत्यम, अरमान और पटेल अस्पताल के खिलाफ दिए जांच के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 22 Jul 2021

जैन समाज की मांग पर MLA राजिंदर बेरी ने कहा- अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, डीसी ने टैगोर, जोशी, सत्यम, अरमान और पटेल अस्पताल के खिलाफ दिए जांच के आदेश

डेली संवाद, जालंधर
जैन किरयाना स्टोर के मालिक सचिन जैन की सोढल रोड पर सरेआम गोली मार कर हत्या के मामले में न्याय दिलाने के लिए जैन सुमदाय एकजुट हो गया। आज जैन समुदाय ने डीसी घनश्याम थोरी से मुलाकात कर टैगोर अस्पताल, जोशी अस्पताल, सत्यम अस्पताल, अरमान अस्पताल, सिविल अस्पताल,पटेल अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इन अस्पताल के मालिकों ने पुलिस केस कहकर इलाज करने से मना कर दिया था।

सिविल अस्पताल ने उनका ज्यादा समय बर्बाद किया और इलाज भी नहीं किया। सचिन के दोस्त उसको एक्टिवा पर ही लेकर इधर से उधर घूमते रहे उसके लिए एम्बुलेंस का भी प्रबंध नहीं हो पाया। सचिन के घरवालों ने कल शाम कपूरथला चौक पर धरना लगाकर इंसाफ की मांग की। और आज डीसी घनश्याम थोरी को मांग पत्र सौंप कर जल्द से जल्द अस्पतालों पर कारवाई और अपराधियों को पकड़ने की मांग की।

शहर की जनता खौफ में है

जैन समाज के प्रधान सतपाल जैन ने कहा कि यह सिर्फ उनके जैन समाज का नहीं, बल्कि शहर का मसला है। क्योंकि शहर में बढ़ते क्राइम के कारण सारे शहर की जनता खौफ में है। इस से पहले भी हाल ही में जालंधर में दो गोली काण्ड हो चुके हैं। जैन समाज के पूर्व प्रधान राकेश जैन ने कहा कि जालंधर मेडिकल फैसिलिटी का हब है और अगर पैसे की कमी के के कारण किसी का इलाज नहीं हो पाता तो यह बहुत शर्मनाक बात है।

इस मीटिंग में MLA राजिंदर बेरी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार कोई भी मरीज़ इमरजेंसी में आता है तो उसे पेमेंट करने से पहले फर्स्ट ऐड देना ज़रूरी है। और अगर अस्पताल नहीं कर रहे तो उन पर सख्त से सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि एक पीसीएस अफसर व दो मेडिकल अफसर की 3 मेंबरी कमेटी बनायी है, जो इस केस की जांच करेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *