पत्रकार पर हमला निंदनीय परन्तु लेखी को किसानों की निंदा करने का कोई अधिकार नहींः कैप्टन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 22 Jul 2021

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान प्रदर्शन के दौरान पत्रकार पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा किसानों को गुंडा कहने के लिए उसके तुरंत इस्तीफे की माँग की है। भाजपा नेता जिसने पिछले करीब आठ महीनों से केंद्रीय कृषि कानूनों के खि़लाफ़ शांतमयी प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए अपमानजनक शब्दावली इस्तेमाल की, की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता का दिखावा हुआ है।

भाजपा द्वारा रोष और असहमति की सभी आवाजों को दबाने के लिए की जा रही घिनौनी हरकतों के बावजूद सच्चाई यह है कि वह किसानों की भावना को तोड़ने में असफल हुए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने एन.डी.ए. सरकार द्वारा केंद्र के खि़लाफ़ उठ रही हर एक आवाज़ को दबाने के लिए की जा रही निरंतर कोशिशों की निंदा करते हुए कहा कि ताज़ा घटनाक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया ग्रुप पर आयकर का छापा मारा गया है।

पत्रकार पर हमला करना निंदनीय है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालाँकि किसान संसद को कवर कर रहे पत्रकार पर हमला करना निंदनीय है और दोषी व्यक्ति के खि़लाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए परंतु केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया पूरी तरह अनावश्यक और भड़काऊ है। उन्होंने कहा कि लेखी को कोई अधिकार नहीं कि वह इस तरीके से किसानों को बदनाम करे। दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करके दोषियों की पहचान करनी चाहिए और कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस घटना को लेकर इस निर्दयी तरीके से किसानों की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं।

दिल्ली बार्डर पर आंदोलन शुरू करने के समय पर से लेकर अलग-अलग भाजपा नेताओं की तरफ से किसानों के खि़लाफ़ की निरादर भरी टिप्पणियों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र का सत्ता पक्ष शुरुआत से ही किसानों को बदनाम करने और उनके शांतमयी आंदोलन को नुकसान पहुँचाने की कोशिशें कर रहा है। उन्होंने याद करते हुये कहा कि भाजपा नेताओं ने इससे पहले भी किसानों पर आतंकवादी और शहरी नक्सलवादी होने के आरोप लगा कर बदनाम करने की कोशिश की थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *