⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 142 शब्द|📅 24 Jul 2021
डेली संवाद, फरीदकोट
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां बरगाड़ी बेअदबी मामले को लेकर फरीदकोर्ट के मैजिस्ट्रेट ने डेरा कमेटी के तीन सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किया है। ये तीनों सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
फरीदकोट के मैजिस्ट्रेट ने डेरा कमेटी के हर्ष पुरी, प्रदीप कलेर और संदीप बरेटा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इन तीनों पर आरोप है कि पवित्र पावन स्वरूप का चोरी कर उसकी बेअदबी की है।
आपको बता दें कि बरगाड़ी बेअदबी मामले को लेकर पंजाब सरकार बुरी तरह से फंसी हुई है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल मुद्दा बना रही है। कांग्रेस के नेता आपस में ही इस मुद्दे पर लड़ रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने SIT गठित कर जांच करवा रही है।
Navjot Sidhu गुरु ने झुककर किया सजदा, कैप्टन ने जोड़े हाथ, देखें LIVE









