Big Breaking: सीबीआई की टीम ने IAS अफसर के घर समेत 22 जगहों पर मारा छापा, अवैध हथियारों को लेकर का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 24 Jul 2021

cbi raid

श्रीनगर। बंदूक के अवैध लाइसेंस जारी करने के मामले में सीबीआई (CBI) ने श्रीनगर (Srinagar) में 22 जगहों पर छापे मारे. इस दौरान टीम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी (Shahid Iqbal Choudhary) के आवास पर भी पहुंची. आरोप लगाए जा रहे हैं कि उपायुक्त रहते हुए चौधरी ने फर्जी नामों के साथ हजारों लाइसेंस जारी किए थे. बीते साल भी एक IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था. यह घोटाला सबसे पहले 2017 में सामने आया था।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, चौधरी ने कठुआ, रियासी, राजौरी और ऊधमपुर जिलों में उपायुक्त रहते हुए अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के लोगों को फर्जी नामों की मदद से हजारों लाइसेंस जारी किए थे. फिलहाल, चौधरी जम्मू-कश्मीर आदिवासी मामलों के सचिव और मिशन यूथ के सीईओ हैं. मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी कम से कम 8 पूर्व उपायुक्तों से पूछताछ कर चुकी है।

जम्मू-कश्मीर से बंदूक के 2 लाख से ज्यादा लाइसेंस जारी

रिपोर्ट के मुताबिक 2012 से लेकर अब तक जम्मू-कश्मीर से बंदूक के 2 लाख से ज्यादा लाइसेंस अवैध तरीके से जारी किए जा चुके हैं. इसे भारत का सबसे बड़ा गन लाइसेंस घोटाला भी कहा जा रहा है. बीते साल सीबीआई ने IAS अधिकारी राजीव रंजन समेत दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. रंजन और इतरत हुसैन रफीकी ने कुपवाड़ा में डिप्टी कमिश्नर के कार्यकाल के दौरान कथित रूप से ऐसे कई लाइसेंस अवैध तरीके से जारी किए हैं।

इस घोटाले का खुलासा राजस्थान एंटी-टेरर स्क्वाड ने किया था. उस दौरान उन्होंने रंजन के भाई और गन डीलर्स के साथ बिचौलिए की भूमिका निभा रहे कई लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, इस मामले में जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन सरकार ने जांच की आड़ में आरोपियों को बचा लिया था. पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा को पता चला था कि यह घोटाला जम्मू-कश्मीर के सरकारी अधिकारियों की तरफ से चलाया जा रहा था. इसके बाद उन्होंने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

Navjot Sidhu गुरु ने झुककर किया सजदा, कैप्टन ने जोड़े हाथ, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *